Rajguru : -

प्रांरभिक जीवन : -

Rajguru
Rajguru
शिवराम हरि राजगुरु भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। इन्हें भगत सिंह और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को फाँसी पर लटका दिया गया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में राजगुरु की शहादत एक महत्वपूर्ण घटना थी।

शिवराम हरि राजगुरु का जन्म भाद्रपद के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी सम्वत् 1965 (विक्रमी) तदनुसार सन् 1908 में पुणे जिला के खेडा गाँव में हुआ था। 6 वर्ष की आयु में पिता का निधन हो जाने से बहुत छोटी उम्र में ही ये वाराणसी विद्याध्ययन करने एवं संस्कृत सीखने आ गये थे।

इन्होंने हिन्दू धर्म-ग्रंन्थों तथा वेदो का अध्ययन तो किया ही लघु सिद्धान्त कौमुदी जैसा क्लिष्ट ग्रन्थ बहुत कम आयु में कण्ठस्थ कर लिया था। इन्हें कसरत (व्यायाम) का बेहद शौक था और छत्रपति शिवाजी की छापामार युद्ध-शैली के बड़े प्रशंसक थे।

जन्म - 24 अगस्त 1908

जन्म स्थान - राजगुरूनगर

पूर्ण नाम - शिवराम हरी राजगुरु

पिता का नाम - हरी नारायण

माता का नाम - पार्वती बाई

मृत्यु - 23 मार्च 1931

मृत्यु स्थान - लाहौर, पाकिस्तान

शिक्षा - हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल

पालक - पार्वती बाई, हरी नारायण

भाई-बहन - दिनकर हरी राजगुरू