Lata Mangeshkar : -
प्रांरभिक जीवन : -
![]() |
Lata Mangeshkar |
भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता का जन्म मराठी ब्रम्हण परिवार में, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सबसे बड़ी बेटी के रूप में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। इनके पिता रंगमंच एलजीके कलाकार और गायक थे। इनके परिवार से भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनों उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने संगीत को ही अपनी आजीविका के लिये चुना। वर्ष 1942 ई में लताजी के पिताजी का देहांत हो गया इस समय इनकी आयु मात्र तेरह वर्ष थी।
भाई बहिनों में बड़ी होने के कारण परिवार की जिम्मेदारी का बोझ भी उनके कंधों पर आया गया था. दूसरी ओर उन्हें अपने करियर की तलाश भी थी। जिस समय लताजी ने (1948) में पार्श्वगायिकी में कदम रखा तब इस क्षेत्र में नूरजहां, अमीरबाई कर्नाटकी, शमशाद बेगम और राजकुमारी आदि की तूती बोलती थी. ऐसे में उनके लिए अपनी पहचान बनाना इतना आसान नही था. लता का पहला गाना एक मराठी फिल्म कीति हसाल के लिए था, मगर वो रिलीज नहीं हो पाया।
जन्म - 28 सितंबर 1929
आयु - 90 वर्ष
जन्म स्थान - इन्दौर
पूर्ण नाम - लता मंगेशकर
दूसरे नाम - क्वीन ऑफ मेलोडी, वॉयस ऑफ द नेशन, वॉयस ऑफ द मिलेनियम, नाइटिंगेल ऑफ इंडिया
पुरस्कार -
1. भारत रत्न
2. पद्म विभूषण
3. पद्म भूषण
लता मंगेशकर की कुछ महत्त्व पूर्ण बातें -
1. पिता दिनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय गायक थे।
2. उन्होने अपना पहला गाना मराठी फिल्म 'किती हसाल' (कितना हसोगे?) (1942) में गाया था।
3. लता मंगेशकर को सबसे बड़ा ब्रेक फिल्म महल से मिला। उनका गाया "आयेगा आने वाला" सुपर डुपर हिट था।
4. लता मंगेशकर अब तक 20 से अधिक भाषाओं में 30000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।
5. लता मंगेशकर ने 1980 के बाद से फ़िल्मो में गाना कम कर दिया और स्टेज शो पर अधिक ध्यान देने लगी।
6. लता ही एकमात्र ऐसी जीवित व्यक्ति हैं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं।
7. लता मंगेशकर ने आनंद घन बैनर तले फ़िल्मो का निर्माण भी किया है और संगीत भी दिया है।
8. वे हमेशा नंगे पाँव गाना गाती हैं।
लता मंगेशकर द्वारा प्रतिपादित गीत -
1. लग जा गले से
2. पैरों में बंधन है
3. दुश्मन ना करे
4. मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा
5. झिलमिल सितारों का आँगन होगा
6. गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर
लता मंगेशकर द्वारा प्रतिपादित अनमोल वचन -
1. लता मंगेशकर जी कहती हैं फोटोग्राफी मेरा शौक है लेकिन गाना-गाना मेरी तपस्या है
2. लता मंगेशकर जी ने बताया जब मैं सिर्फ 5 साल की थी तो मैंने गाना गाना शुरू किया था परंतु लोगों के बीच में और अपने पिताजी के साथ 9 साल की उम्र में मैंने गाना गाया था
3. उनका मानना है एक इंसान के अंदर की भावनाएं उसके संगीत में गहरा प्रभाव डालती हैं
4. लता मंगेशकर जी कहते हैं मेरी आवाज भगवान की देन होने के साथ-साथ मेरे माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद भी है
5. हमें अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए लगातार कर्म करते रहना चाहिए एक ना एक दिन हमें सफलता जरुर मिलेगी
6. मुझे भयंकर गुस्सा आता है। मैंने कई वर्षों में इसपर कंट्रोल करना सीखा है, लेकिन जब मैं गुस्से में होती हूं, तो कोई भी मुझे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है जो मैं नहीं चाहती।
7. मैं एक शक्ति में विश्वास करती हूं, और वह है भगवान का हाथ। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं।
8. हमें अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए लगातार कर्म करते रहना चाहिए एक ना एक दिन हमें सफलता जरुर मिलेगी।
0 Comments