Atal Bihari Vajpayee : -

प्रांरभिक जीवन : -

Atal Bihari Vajpayee
Atal Bihari Vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थेइन्होने राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। वह चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे, लोकसभा, निचले सदन, दस बार, और दो बार राज्य सभा, ऊपरी सदन में चुने गए थे। इन्होनें लखनऊ के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया, 2009 तक उत्तर प्रदेश जब स्वास्थ्य सम्बंधी चिंताओं के कारण सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हुए। उत्तर प्रदेश में आगरा जनपद के प्राचीन स्थान बटेश्वर के मूल निवासी पण्डित कृष्ण बिहारी वाजपेयी मध्य प्रदेश की ग्वालियर रियासत में अध्यापक थे। वहीं शिन्दे की छावनी में 25 दिसम्बर 1924 को ब्रह्ममुहूर्त में इनकी सहधर्मिणी कृष्णा वाजपेयी की कोख से अटल जी का जन्म हुआ था। पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी ग्वालियर में अध्यापन कार्य तो करते ही थे इसके अतिरिक्त वे हिन्दी व ब्रज भाषा के सिद्धहस्त कवि भी थे।
कार्यकाल पूरा होने से पहले भयंकर गर्मी में सम्पन्न कराये गये लोकसभा चुनावों में भा॰ज॰पा॰ के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (एन॰डी॰ए॰) ने वाजपेयी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और भारत उदय (अंग्रेजी में इण्डिया शाइनिंग) का नारा दिया। इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। 19 फ़रवरी 1999 को सदा-ए-सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू की गई। इस सेवा का उद्घाटन करते हुए प्रथम यात्री के रूप में वाजपेयी जी ने पाकिस्तान की यात्रा करके नवाज़ शरीफ से मुलाकात की और आपसी संबंधों में एक नयी शुरुआत की। एक सौ साल से भी ज्यादा पुराने कावेरी जल विवाद को सुलझाया। संरचनात्मक ढाँचे के लिये कार्यदल, सॉफ्टवेयर विकास के लिये सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यदल, विद्युतीकरण में गति लाने के लिये केन्द्रीय विद्युत नियामक आयोग आदि का गठन किया। राष्ट्रीय राजमार्गों एवं हवाई अड्डों का विकास; नई टेलीकॉम नीति तथा कोकण रेलवे की शुरुआत करके बुनियादी संरचनात्मक ढाँचे को मजबूत करने वाले कदम उठाये। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति, आर्थिक सलाह समिति, व्यापार एवं उद्योग समिति भी गठित कीं। आवश्यक उपभोक्ता सामग्रियों की कीमतें नियन्त्रित करने के लिये मुख्यमन्त्रियों का सम्मेलन बुलाया। उड़ीसा के सर्वाधिक गरीब क्षेत्र के लिये सात सूत्रीय गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया। आवास निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए अर्बन सीलिंग एक्ट समाप्त किया। ग्रामीण रोजगार सृजन एवं विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिये बीमा योजना शुरू की। सरकारी खर्चे पर रोजा इफ़्तार शुरू किया।

जन्म - 25 दिसंबर 1924

जन्म स्थान - ग्वालियर

पूर्ण नाम - अटल बिहारी वाजपेयी

पिता का नाम - कृष्ण बिहारी वाजपेयी

माता का नाम - कृष्णा देवी

प्रधानमंत्री - मोरारजी देसाई

पिछले कार्य काल - भारत के प्रधानमन्त्री

शिक्षा - महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय

मृत्यु - 16 अगस्त 2018

मृत्यु स्थान -  एम्स, नई दिल्ली, दिल्ली

अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रतिपादित गीत -

1. अटल जी का अंतर्मन

2. उनको याद करें 

3. जीवन के धलें लग गए सांझ

4. क्षेम करो बापू तुम हमको

5. कदम मिलाकर चलना होगा

अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रतिपादित अनमोल वचन -

1. छोटे मन से कोई बड़ा नही होता, टूटे हुए मन से कोई खड़ा नही होता

2. जलना होगा, गलना होगा और हमे कदम मिलाकर एक साथ चलना होगा

3. शीत युद्द के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के खिलाफ एक गलत धारणा बन गयी है की संयुक्त राष्ट्र अब कोई समस्या हल नही कर सकता लेकिन हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते है और संयुक्त राष्ट्र पूरे विश्व को एक सूत्र में लेकर चल सकता है

4. हमारा देश एक मन्दिर है और हम इसके पुजारी, हमे राष्ट्रदेव की पूजा में खुद को समर्पित कर देना चाहिए

5. मै चाहता हूँ भारत फिर से एक महान राष्ट्र बने, शक्तिशाली बने, पूरे विश्व के राष्ट्रों में पहला स्थान पाए