Amitabh Bachchan : -
प्रांरभिक जीवन : -
![]() |
Amitabh Bachchan |
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। ये प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं। अमिताभ, हरिवंश राय बच्चन के दो बेटों में सबसे बड़े हैं। इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, कायस्थ परिवार में जन्मे अमिताभ बच्चन के पिता, डॉ॰ हरिवंश राय बच्चन प्रसिद्ध हिन्दी कवि थे। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। बच्चन ने दो बार एम. ए. की उपाधि ग्रहण की है। अमिताभ बच्चन अध्ययन करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज चले गए जहां इन्होंने विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
जन्म - 11 अक्तूबर 1942
आयु - 77 वर्ष
जन्म स्थान – इलाहबाद (उत्तर प्रदेश – भारत)
पूर्ण नाम - अमिताभ हरिवंश बच्चन
पिता का नाम - हरिवंश राय बच्चन
उपनाम – “एंग्री यंग मैन”, बालीवूड का शहंशाह, सुपरस्टार, बिग-बी,
माता का नाम - तेजी बच्चन
गुरु का नाम - दिवंगत सुपरस्टार शिवाजी गणेशन
उपलब्धिया – 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरष्कार विजेता, भारतीय सिनेमा की महान उपलब्धि के रूप में मशहूर, 14 बार फिल्मफेयर अवार्ड विजेता, पद्मश्री और पद्माभूषण अवार्ड,
अमिताभ बच्चन द्वारा लिखित किताबों के नाम -
1. सोल करी फॉर यू एंड मी: एन एम्पॉवरिंग फिलॉसफी जो कैन योर एनरिच योर लाइफ
2. अमिताभ का खजाना
अमिताभ बच्चन द्वारा प्रतिपादित अनमोल वचन -
1. मैंने कभी इसमें यकीन नहीं किया कि मैं कभी एक सुपरस्टार रहा
2. ऐसी चीजें बहुत-सी हैं जिससे मुझे लगता है कि मैंने कई सारी चीजें मिस कर दी
3. मैं तो बस एक अभिनेता हूँ और अपने काम से प्यार करता हूँ और उम्र के बारे में बातें तो केवल मीडिया में होती है
4. मैं जिस दौर से गुजरा हूँ और जिस तरह मेरे शरीर ने प्रतिक्रिया की वह बहुत आश्चर्यजनक है
5. आपको यह नहीं पता होता है की कुछ चीजे आपके पक्ष में नहीं है और उसके बाद आप मजबूती से वापसी करते है, यह बहुत बड़ी बात है
6. हमें यह स्वीकार करना पड़ेगा कि हमारी भी उम्र बढ़ेगी और उम्र का बढ़ना किसी को अच्छा नहीं लगता
7. मैं किसी भी तरह के तकनीक का प्रयोग नहीं करता और न ही मैंने कभी प्रशिक्षण लिया, मैं सिर्फ फिल्मो में काम करना पसंद करता हूँ
8. पश्चिमी दर्शको को जो सिनेमा पसंद आता है हमारे वहां ऐसा सिनेमा बहुत ही कम हैं
9. मैं कभी भी आइकन या सुपरस्टार जैसे शब्दों के पीछे नहीं पड़ा, मैंने हमेशा खुद को एक अभिनेता के रूप में देखा है जो अपनी प्रतिभा के अनुसार जितना अच्छा अभिनय कर सकता है कर रहा है
10. मैं अपने कैरियर को लेकर कभी भी आश्वस्त नहीं रहा
11. यह एक युद्धभूमि है और मेरा शरीर जिसने बहुत कुछ इसमें सहा है
12. मुझे कभी-कभी इस बात से बहुत दुःख होता है कि मेरे पास एक निरोग शरीर नहीं है
13. भारतीय फिल्मो में हमारे अभिनेताओं को अच्छा अभिनय आना ज़रूरी है और उन्हें इमोशनल दृश्यों,कॉमेडी,एक्शन और नाचना-गाना आना चाहिए क्योंकि यह एक फिल्म का हिस्सा है
14. एक दिन ये चेहरे बदल जाते है दुनिया बदले या न बदले लेकिन कुछ ऐसे भी है काम जो हमे बताते है की कोई भी काम बड़ा या छोटा नही होता है हमारा दिल बड़ा होना चाहिए
15. दुष्ट व्यक्ति का स्वाभाव हमेसा दुसरो के कार्य को बिगाड़ने का ही होता है जिस प्रकार एक वस्त्र काटने वाला चूहा कभी भी अपने पेट भरने के लिए कपड़े नही काटता है वह तो सिर्फ केवल दुसरो को नुकसान ही चाहता है
16. ऐसा ज्ञान की प्राप्ति जो झूठा, निराधार और गलत हो वो ज्यादा खतरनाक होता है उससे अच्छा है की हम अज्ञानी, अशिक्षित या विद्याहीन ही रहे
17. सभी से इर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करना और पराये सहारे के जीने वाले मनुष्य हमेसा दुखी रहते है इसलिए जहा तक सम्भव हो इन दुर्गुणों को अपने अंदर कभी भी नही आने देना चाहिए
18. उस समस्या का समाधान कभी भी नही हो सकता है जब तक हम उस मन - स्थिति से उसके बारे में ही सोचते रहेगे और जिस मन - स्थिति से हमने उसे बनाया है
0 Comments