Abdul kalam : -
प्रारम्भिक जीवन : -
![]() |
Abdul kalam |
अब्दुल कलाम देश के महान वैज्ञानिक थे। जिन्हें आज हम, अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम, मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जानतें हैं। ये भारत के पूर्व राष्ट्रपति के नाम से भी जाने जाते हैं। ये भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रस्तुत किया। भारत में इन्हें 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को भी प्राप्त किया। जुलाई 1992 में वे भारतीय रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त हुये। यह भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे।कलाम के 79 वें जन्मदिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया था। यदि हम उनके विचारों से अवगत हों तो हमें जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी और हम अपने जीवन को बेहतर बना सकतें हैं।
जन्म - 15 अक्तूबर 1931
जन्म स्थान - रामेश्वरम शहर
पूर्ण नाम - अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम
पिता का नाम - जैनुलाब्दीन
गुरु का नाम - मुलायम सिंह यादव
पूर्व अधिकारी - के॰ आर॰ नारायणन
मृत्यु - 27 जुलाई 2015
मृत्यु स्थान - शिलांग
विज्ञान दिवस - 26 मई
भारत रत्न - 1997
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार - 1997
वीर सावरकर पुरस्कार - 1998
पद्म विभूषण - 1990
पद्म भूषण - 1981
डॉक्टर ऑफ साइन्स की मानद उपाधि - 2007
डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग - 2010
अब्दुल कलाम द्वारा लिखित पुस्तकों के नाम -
1. इंडिया 2020 - ऐ विज़न फॉर द न्यू मिलेनियम
2. विंग्स ऑफ़ फायर - एन ऑटोबायोग्राफी
3. इग्नाइटेड माइंडस - अन्लेशिंग द पॉवर विथिन इंडिया
4. द लुमिनिउस स्पार्क्स - ए बायोग्राफी इन वर्स एंड कलर्स
5. गाइडिंग सोल्स - डायलॉग्स ओन द पर्पज ऑफ़ लाइफ
6. आग की लपटें
7. प्रज्वलित मन
8. द्रव यांत्रिकी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में विकास
9. मिशन इंडिया
10. बच्चे कलाम से पूछते हैं
अब्दुल कलाम द्वारा लिखित कहानियों के नाम -
1. नेतृत्व
2. कृतज्ञता
3. प्रेम
4. आम आदमी
5. भारत का मिसाइल मैन
अब्दुल कलाम द्वारा लिखित कविताओं के नाम -
1. हमारा मिशन पानी है
2. कुंभकोणम के दिवंगत बच्चों के लिए प्रार्थना
3. मेरे प्यारे सैनिकों
4. ग्राम विकास राष्ट्र विकास की कुंजी है
5. राखी दिवस धर्मी दिवस है
6. गुरू प्रकाशम
7. सोरिंग ड्रीम
8. गोली ड्रीम
9. द विजन
10. विजन (तमिल)
11. मैं हिंद महासागर हूं
12. कर्नाटक संगीत में दिवंगत एम एस सुब्बुलक्ष्मी को श्रद्धांजलि
अब्दुल कलाम के शिक्षा दर्शन में प्रतिपादित सिद्धांत -
1. जो लोग जिम्मेदार, सरल, ईमानदार एवं मेहनती होते हैं, उन्हे ईश्वर द्वारा विशेष सम्मान मिलता है। क्योंकि वे इस धरती पर उसकी श्रेष्ठ रचना हैं।
2. दूसरों का आशीर्वाद प्राप्त करो, माता-पिता की सेवा करो, बङों तथा शिक्षकों का आदर करो, और अपने देश से प्रेम करो। इनके बिना जीवन अर्थहीन है।
3. देना सबसे उच्च एवं श्रेष्ठ गुण है, परन्तु उसे पूर्णता देने के लिए उसके साथ क्षमा भी होनी चाहिए।
4. हमें मुस्कराहट का परिधान जरूर पहनना चाहिए तथा उसे सुरक्षित रखने के लिए हमारी आत्मा को गुणों का परिधान पहनाना चाहिए।
5. सपने देखना बेहद जरूरी है, लेकिन सपने देखकर ही उसे हासिल नहीं किया जा सकता। सबसे ज्यादा जरूरी है जिन्दगी में खुद के लिए कोई लक्ष्य तय करना।
6. प्रकृति से सीखो जहां सब कुछ छिपा है।
7. समय, धैर्य तथा प्रकृति, सभी प्रकार की मुश्किलों को दूर करने और सभी प्रकार के जख्मों को भरने वाले बेहतर चिकित्सक हैं।
8. सरलता और परिश्रम का मार्ग अपनाओ, जो सफलता का एक मात्र रास्ता है।
अब्दुल कलाम द्वारा प्रतिपादित अनमोल वचन -
1. शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
2. सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
3. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।
4. मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।
5. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
6. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
7. जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती हैं।
8. आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते है और मेहनत करते है उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता हैं।
9. असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती।
10. जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वो हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं, एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत होती हैं।
11. भारत के सभी लोग अब्दुल कलाम के ऋणी हैं। छात्रों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता थी। हमें उनके कहे गये कथनों से प्रेरणा लेकर अपने आपको सुदृढ़ बनाना चाहिए तथा साथ ही अब्दुल कलाम के सपनों का भारत 2020 के लिए अपना योगदान देना चाहिए। अब्दुल कलाम के इन अनमोल विचारों को अन्य लोगों तक भी पहुचाएं।
12. मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है, कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश हैं।
13. मुझे पूरा यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।
14. भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी और इसे “मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा।
0 Comments